alternatetext

सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन कैसे कर सकते हैं फुल जानकारी


सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन कैसे कर सकते हैंl

सहारा रिफंड में अपना रजिस्ट्रेशन कैसे करें |


उत्तर प्रदेश के लाभार्थी सहारा रिफंड पोर्टल में कैसे आवेदन करें इसके बारे में हम आपको फुल जानकारी देंगे और बताएंगे |


सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन कैसे कर सकते हैं |


इसके लिए अलग-अलग स्टेट की (चार स्टेट की कंपनी बताई गई है) जैसे 1.(उत्तर प्रदेश की सहारा क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड)

2.(भोपाल की यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड)

3.(कोलकाता की सहारा इंडिया क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड)

4.(हैदराबाद की तारा मल्टीपर्पज को ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड)


यह चार प्रदेशों की कंपनियां अलग-अलग नाम से हैं आप लोग जिस तरीके से भरना चाहूं उसे तरीके से भर सकते हो इस तरीके से हम अपने उत्तर प्रदेश के लाभार्थियों एवं आवेदन कर्ताओं के लिए


सहारा रिफंड पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवेदनकर्ता भारत सरकार की इस सहारा पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं

इसके लिए (सहारा क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड) पर क्लिक करना है उसके बाद भारत सरकार द्वारा (आफिसिअल वेबसाइट)सहारा रिफंड पोर्टल पर आ जाएंगे सहारा रिफंड पोर्टल पर आने के बाद होम पेज खुलेगा होम पेज के या कंप्यूटर के भाई और स्क्रीन पर जमा करता पंजीकरण का एक ऑप्शन होगा आवेदनकर्ता  उस पर क्लिक करेगें क्लिक करने के बाद आवेदनकर्ता या जमाकर्ता  का इंटरफेस खुल जाएगा इंटरफेस खुलने के बाद जमाकर्ता  या आवेदनकर्ता अपने आधार के अंतिम चार अंक भरेंगे उसके बाद आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर भरेंगे भरने के बाद फिर ओटीपी पर क्लिक करेंगे ओटीपी पर क्लिक करने के बाद उसके फ़ोन में जो नंबर होगा | उस पर एक ओटीपी आएगा | उसके बाद आप ओटीपी भर लेंगे ओटीपी भरने के बाद में आधार की वेबसाइट की तरफ से सहमति पत्र होगा उस पर आवेदक या जमाकर्ता को अपनी सहमति लेने के बाद में आगे की ओर बढ़ेंगे | फिर इंटरफेस खुलने के बाद में उसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी इसको भरने के बाद में आपको दावा करना होगा कि मेरे द्वारा भरी गई | व्यक्तिगत जानकारी पूर्ण रूप से सही है | फिर उसके बाद में एक प्रपत्र या घोषणा पत्र डाउनलोड करेंगे |उस पर एक अपनी फोटो लगाएंगे और नीचे की ओर बॉक्स में हस्ताक्षर करेंगे हस्ताक्षर करने के बाद उस फॉर्म को पूरी तरीके पूरा पढ़ कर जमाकर्ता  को अपने दस्तावेज या उस डाउनलोड घोषणा पत्र को अपलोड करेंगे अपलोड करने के बाद आगे की ओर बढ़ेंगे जब हम आगे बढ़ेंगे जैसा कि आपको पता होगा कि सहारा  स्लिप और बैंक पासबुक के साथ लिंक होनी चाहिए वही दस्तावेज अपलोड करने होंगे दस्तावेज की साइज 100 kb के लगभग होनी चाहिए ताकि अपलोड करने में कोई दिक्कत ना हो फिर उसके बाद में रसीद का सीरियल नंबर भरना होगा फिर उसके बाद रसीद का प्रमाणपत्र संख्या भरनी होगी I उसके बाद खाता संख्या भरनी होगी और उसके बाद दस्तावेज अपलोड करने के बाद या तुरंत आगे चलकर एक सहारा की पावती और रसीद निकल के आयेगी इस रसीद को आवेदन कर्ता / जमाकर्ता को देना होगा | ताकि आवेदनकर्ता उस रसीद को अपने पास सुरक्षित रूप से रख सके ताकि जरूरत पड़ने पर उसके पास होना आवश्यक है |

इस सहारा पोर्टल पर आवेदनकर्ता केवल एक बार में 10000/ रुपए तक के लिए आवेदन कर सकते है I

सहारा पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

1.फोटो

2.आधार कार्ड

3.मोबाइल नंबर

4.बैंक पासबुक

5.सहारा की रसीद

6.पैनकार्ड


सहारा रिफंड पोर्टल तकनिकी समस्या का सुझाव :-

सहारा समूह की सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं के वैध बकाए के विरुद्ध उनकी जमा राशि के प्रमाण और उनके दावों के प्रमाण पर रिफंड राशि के वितरण की प्रक्रिया चल रही है I और प्रथम में 10000/- रुपए तक की धनराशि प्रति पत्र व्यक्ति और प्रमाणित जमकर्ताओ को सीधे उनके संबंधित आधार से जुड़े बैंक खाते में जमा की जा रही है | ऐसे जमकर्ताओं के मामले में जिनके दावों को दस्तावेजों में किसी कारण मिलान न हो पाने के कारण बैंक खाते में रुपए आने में परेशानी हो सकती है I इस लिए जमाकर्ता अपने दस्तावेजों को सही तरीके से जांच कर के आवेदन/पंजीकरण कराएं | उन्हें पोर्टल के माध्यम से कमियों को दूर करने और अपने आवेदन को फिर से प्रस्तुत करने के लिए सूचित किया जा रहा हैं | पोर्टल पर पुनः आवेदन करने की सुविधा शीघ्र ही प्रदान की जाएगी| जमाकर्ताओं को पुनः आवेदन करने हेतु लिंक पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा |

 


(आफिसिअल वेबसाइट) और

सहारा क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड लखनऊ पर क्लिक करना है वहां पर क्लिक करके एक भारत सरकार द्वारा आफिसिअल वेबसाइट खुलकर आ जाएगी जिसकी लिंक मैं आपको इसी में दे दूंगा l

 



सहारा समूह की सहकारी समितियों के जमाकर्ता नजदीकी सीएससी केंद्र जाकर दावे प्रस्तुत कर सकते

सहारा रिफंड पोर्टल में किसी भी प्रकार की समस्या सहयता के संपर्क करें

किसी भी प्रश्न के लिए इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करें: 1800 103 6891/1800 103 6893












     
  

5 Comments

Hello friends please spam comments na kare, post kaisi lagi jarur bataye or post share jarur kare

Previous Post Next Post